Home Featured जुलूस के दौरान दरोगा पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार।

जुलूस के दौरान दरोगा पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: जिले में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक दरोगा पर चाकू से हमला हुआ। घटना शनिवार देर रात की है। जहां खाजासराय मोहल्ले में कुछ युवक सड़क पर उपद्रव कर रहे थे। जिसकी सूचना पर दरोगा अमित कुमार पहुंचे।

Advertisement

दरोगा पुलिस बल के साथ युवकों को समझाने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद युवकों व दरोगा के बीच बहस होने लगी। इसी बीच दरोगा सड़क पर गिर गए। जिसके बाद एक युवक ने दरोगा के बाईं जांघ पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

पुलिस कर्मियों ने घायल दरोगा को डीएमसीएच में भर्ती कराया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला लेहरियासराय थाने क्षेत्र का है।

Advertisement

खाजासराय मोहल्ले में शनिवार देर रात्रि में मोहर्रम जुलूस निकल रहा था। इस जुलूस में दरोगा अमित कुमार सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। जुलूस के दौरान कुछ युवक उपद्रव कर रहे थे। जिसके बाद दरोगा ने समझाने की कोशिश की। इसी बीच लड़कों और दरोगा में बहस हो गई और हाथापाई होने लगी। जिसके बाद दरोगा सड़क पर गिर गए।

Advertisement

इसी दौरान मोहम्मद रब्बानी नामक युवक ने दरोगा के बाईं जांघ पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मियों ने घायल दरोगा को डीएमसीएच में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार दोपहर आरोपी के परिजनों ने उसकी रिहाई की मांग को लेकर लहेरियासराय-बहेड़ी सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध किया। जाम में केवल आरोपी के परिवार के सदस्य शामिल थे।

सदर एसडीओ, एसडीपीओ और साइबर डीएसपी समेत कई थानों के प्रभारी मौके पर पहुंचे। क्यूआरटी और एसएसबी के जवान भी तैनात किए गए। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने कहा कि सड़क जाम करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा।

डीएम कौशल कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मी पर हमला करने वाले की जांच की जा रही है। दोषी असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी।

Share