Home Featured राजकीय पॉलिटेक्निक में फिर रैगिंग कांड भाई ने किया विरोध तो सीनियर्स ने की बेरहमी से पिटाई।

राजकीय पॉलिटेक्निक में फिर रैगिंग कांड भाई ने किया विरोध तो सीनियर्स ने की बेरहमी से पिटाई।

दरभंगा:  राजकीय पॉलिटेक्निक दरभंगा में एक बार फिर रैगिंग का मामला सामने आया है। कम्प्यूटर साइंस फर्स्ट सेमेस्टर में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया है कि क्लास में सीनियर छात्र जबरन रैगिंग कर रहे थे। इस बीच जब छात्रा का भाई विरोध करने पहुंचा तो सीनियर छात्रों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

Advertisement

मारपीट में घायल युवक की पहचान अमित प्रशांत झा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

Advertisement

पटना की रहने वाली पीड़ित छात्रा पॉलिटेक्निक में कम्प्यूटर साइंस फर्स्ट सेमेस्टर में पढ़ाई करती है। छात्रा ने बताया कि कॉलेज में सीनियर लगातार रैगिंग कर रहे हैं। छात्रा के अनुसार, ‘दोपहर लंच के बाद जब मैं क्लास में गई तो देखा कि सीनियर्स छात्रों को हाथ ऊपर करके खड़ा कर रैगिंग करवा रहे थे। जब हम लोग क्लास में पहुंचे तो हमारे साथ भी अभद्रता से बात की गई। इस पर मेरे भाई ने विरोध किया तो सीनियर छात्रों ने लाठी-डंडों से मारना शुरू कर दिया।’

Advertisement

घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, इस मामले में विश्वविद्यालय थाना में शिकायत दर्ज कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

राजकीय पॉलिटेक्निक दरभंगा में रैगिंग की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। कॉलेज प्रशासन पर इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नाबालिग छात्रा से रैगिंग और उसके विरोध में आए भाई की पिटाई ने छात्राओं व अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ा दी है।

दो दिन पहले ही इसी रैगिंग के कारण पेरेंट्स ने रैगिंग करने वाले छात्रों को कॉलेज परिसर में पीटा था। यहां हर वर्ष इस तरह कुछ बड़ी घटना होती रहती है

Share