
चिराग की नव संकल्प महासभा, दरभंगा ग्रामीण में सघन जनसंपर्क
दरभंगा: लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी मंत्री चिराग पासवान के दिनांक 04/09/25 को मुजफ्फरपुर एमआईटी मैदान में प्रस्तावित नव संकल्प यात्रा सह महासभा की सफलता के निमित्त लोजपा के प्रदेश महासचिव प्रदीप ठाकुर ने दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के राजे, ब्रह्मपुरा भटपुरा, उजान, गंगौली कनकपुर, पठानकबई, राघोपुर दक्षिणी, राघोपुर पश्चिमी, नेहरा पूर्वी आदि पंचायतों का सघन दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को उक्त कार्यक्रम के निमित्त आमंत्रित किया।

मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि चिराग पासवान का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रहेगा। साथ ही दरभंगा ग्रामीण विधानसभा की रिकॉर्ड भागीदारी रहेगी। मौके पर लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी, महासचिव संजय ठाकुर, परेश मिश्र, रौशन कुमार, मुकेश शर्मा, विकास साहु, श्रीराम झा, आशीष मिश्रा, गोलू मिश्रा, रंजीत मिश्रा, मयंक कुमार झा, भरत पासवान, पप्पू पासवान आदि थे।


