Home Featured डॉक्टर के घर से सात लाख के जेवर व नकदी की चोरी।
Featured - क्राइम - मुख्य - September 10, 2025

डॉक्टर के घर से सात लाख के जेवर व नकदी की चोरी।

दरभंगा: शहर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मनसरा मोहल्ला में बीती रात चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। नाका-2 से महज 500 गज की दूरी पर चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश झा के मकान का गेट तोड़कर चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

Advertisement

डॉ. झा के भाई वेद प्रकाश झा ने बताया कि चोर मकान में घुसकर लगभग सात लाख के सोना-चांदी के आभूषण और एक लाख रुपए नगद चोरी कर ले गए। घटना के वक्त डॉ. झा अपने परिवार संग मकान के ऊपरी तल पर रहते हैं। 9 सितम्बर को वे अपनी चाची के निधन पर परिवार सहित सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव गांव चले गए थे। इसी बीच देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

डॉ. झा ने बताया कि पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक सवार रात करीब 5:58 बजे गली में आते दिखे हैं। चोर घर का ताला तोड़कर कैंपस में घुसे और चार कमरे खंगाले। वहां से करीब पांच भर सोना, उतनी ही मात्रा में चांदी और नगद राशि लेकर फरार हो गए।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना स्थल नाका से चंद कदम की दूरी पर है। इसके बावजूद चोरों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि उन्होंने मेडिकल पेशे से जुड़े चिकित्सक के घर में भी बेखौफ चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।

Advertisement

Share