
मां-बाप कोलकाता में, इकलौते बेटे की फांसी से गांव में सन्नाटा।
दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के बिठौली गांव में रविवार को एक 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सूरज कुमार झा उर्फ आदित्य के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह अपने चौथे चाचा कृष्णकांत झा के घर में रह रहा था और रविवार दोपहर घर में अकेला होने पर गमछे के सहारे बांस के बल्ले से फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।

खेत से लौटकर की आत्महत्यापरिजनों ने बताया कि सूरज 25 दिन पहले इंटर की परीक्षा देने गांव आया था। रविवार को दोपहर तक उसने खेत-पटवन का काम किया और घर लौटते ही यह कदम उठा लिया। किशोर कभी-कभी नशे की आदत में भी पड़ गया था। इसी कारण घरवाले चिंतित रहते थे।

पिता कोलकाता में ट्रक चालक, इकलौता बेटा था सूरजसूरज के पिता कौशल झा कोलकाता में ट्रक चलाते हैं। उनकी दो पुत्रियां हैं, जबकि सूरज इकलौता पुत्र था।

वारदात की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।पुलिस जांच में जुटी, मोबाइल बरामदघटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता और एसआई रौशन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है ताकि आत्महत्या की वजह का पता चल सके।

जानकारी के अनुसार, पुलिस परीक्षा में असफलता, प्रेम प्रसंग और निजी विवाद समेत कई एंगल पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है। माता-पिता के गांव पहुंचने पर उनके आवेदन के आधार पर आगे की विशेष जांच की जाएगी।

