
नवनिर्वाचित विधायक मैथिली ठाकुर का पहला शिलान्यास।
दरभंगा: दरभंगा जिले के अलीनगर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक मैथिली ठाकुर ने पहली बार सरकारी योजना का शिलान्यास किया। रविवार को उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (एससी) के तहत अंदौली आरसीडी रोड से पीएमजीएसवाई रोड गरहाट तक सड़क और पुल निर्माण परियोजना का शुभारंभ किया।

इसकी अनुमानित लागत 432.55 लाख रुपये है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास संकल्प को तेज करने के उद्देश्य से अलीनगर में यह महत्वपूर्ण परियोजना शुरू की गई है। सड़क-पुल से क्षेत्रवासियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
“इस अवसर पर आरडब्ल्यूडी के कनीय अभियंता रितेश कुमार व सुभाष कुमार उपस्थित रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया, ललित मोहन मिश्रा, भगवान झा, बलराम झा, माधव झा, रोशन झा, रंजीत झा, सरवन झा, मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रभाकर झा, रितु देवी तथा जद(यू) नेता विमल झा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

स्थानीय लोगों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर प्रसन्नता जताई और विधायक व मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास को गति देगी।

