
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में दरभंगा में आक्रोश मार्च।
दरभंगा: बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार, कथित नरसंहार और महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार के विरोध में रविवार को दरभंगा की सड़कों पर बड़े पैमाने पर जनाक्रोश देखने को मिला।

आक्रोश यात्रा मंच, जिला दरभंगा के तत्वावधान में निकाले गए विशाल आक्रोश मार्च में हजारों की संख्या में सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
आक्रोश मार्च की अध्यक्षता राजीव प्रकाश मधुकर एवं सुरेंद्र सहनी ने की, जबकि संयुक्त नेतृत्व राहुल कुमार सहनी और रवि कुमार ने किया।

कार्यक्रम के संरक्षक मंडल में विश्व हिंदू परिषद के मंत्री रिंकू झा, जिला सुरक्षा प्रमुख पंकज बारी, विजय शाह, मनोज साहनी, सुमित कुमार राय, गौ रक्षा प्रमुख विजय देव सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।आक्रोश मार्च की शुरुआत बाजार समिति चौक से हुई। जुलूस गेहूं मंडी चौक, आजमनगर, कादिराबाद नाका, दो गांधी चौक, कटकी बाजार, दरभंगा टावर, भगत सिंह चौक और मिर्जापुर चौक से गुजरते हुए मनोकामना मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में “हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो”, “मानवाधिकारों की रक्षा करो” और “बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करो” जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा।

