Home Featured पुलिस का बड़ा छापा: 1096.38लीटर विदेशी शराब और देसी कट्टा बरामद, एक गिरफ्तार।

पुलिस का बड़ा छापा: 1096.38लीटर विदेशी शराब और देसी कट्टा बरामद, एक गिरफ्तार।

दरभंगा:  घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में 1096.38 लीटर विदेशी शराब के अलावा एक देसी कट्टा, एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड जब्त किया गया।

Advertisement

कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।यह कार्रवाई बुधवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मामले की जानकारी गुरुवार शाम घनश्यामपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि घनश्यामपुर गांव निवासी अजीत कमती अपने सहयोगियों के साथ नववर्ष के मौके पर बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में शराब जमा कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने अजीत कमती के घर पर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान घर में मौजूद चार युवक भागने में सफल रहे।

Advertisement

हालांकि, महाल चौकीदार की मदद से उनकी पहचान केशव मिश्रा, रणधीर झा, अजीत कुमार कमती और संतोष कुमार पासवान के रूप में की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार पासवान (उम्र करीब 19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में शराब कारोबार में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और अन्य सहयोगियों से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट भी दिए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

इस अभियान में थानाध्यक्ष आलोक कुमार के साथ पुलिसकर्मी आकृति कुमारी, अश्विनी कुमार, अशोक कुमार, सतीश कुमार और प्रशांत कुमार शामिल रहे। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि शराब तस्करों को पकड़ने वाली टीम को एसएसपी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

Share