
शिक्षा विभाग के कर्मियों ने जली हुआ रसोइया का आपसी संग्रह कर किया मदद।

दरभंगा: सोमवार को जिला शिक्षा कार्यालय कर्मियों एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी का मानवीय रूप भी देखने को मिला जब बिरनियाँ प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने में जली रामकाशी देवी के इलाज मद में शिक्षा विभाग से आपस में सहयोग संग्रह करके जिला शिक्षा पदाधिकारी दीप नरायण यादव ने बिहार विद्यालय रसोइया संघ के जिला सयोजक पप्पू पासवान, माले नेता अभिषेक कुमार, किसान महासभा के रोहित कुमार सिंह की मौजूदगी में 40,000 रुपए अपने आवास पर इलाजरत रसोईया के बेटा रोहित पासवान को दिया। शिक्षा विभाग से अभी तक इलाज मद में कुल 69,000(उन्नहत्तर हजार रुपये) परिवार को दिया गया हैं।
विदित हो कि रसोइया के जलने के बाद शिक्षा विभाग की संवेदनहीनता को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को भाकपा(माले), रसोईया संघ व खेग्रामस के जरिये घेराव किया गया था।

