Home मुख्य उद्धारक का बाट जोह रहा मनीगाछी का ऐतिहासिक राज्यियकृत +2 उच्च विद्यालय नेहरा।
मुख्य - September 6, 2016

उद्धारक का बाट जोह रहा मनीगाछी का ऐतिहासिक राज्यियकृत +2 उच्च विद्यालय नेहरा।

 

घनश्याम झा एवं रमेश चौधरी की संयुक्त कवरेज:

IMG-20160829-WA0011

दरभंगा:  मनीगाछी प्रखंड के नेहरा स्थित स्वतंत्रता के मात्र दो वर्ष बाद सन् 1949 में स्थापित हजारो छात्रो कि क्षमता वाला राज्यकृत +2 उच्च विद्यालय नेहरा एक जमाने मे इस इलाके मे शिक्षा का मुख्य केन्द्र हुआ करता था। यहां आसपास के साथ साथ दूर दूर से पढ़ाई केलिए छात्र नामांकन केलिए लालायित रहते थे। परंतु यह ऐतिहासिक विद्यालय अब यह पुरी तरह खंडहर बन चुका है। इसका भयावह रूप छात्रो मे खौफ पैदा करने केलिए आज काफी है ।जान जोखिम मे डालकर बच्चे पढाई करने को विवश है। इसका रकबा इतना है कि इसमे एक स्टेडियम आराम से बन सकता है ।
प्रभारी प्रधानाचार्य मोहम्मद साबिर हुसैन ने बताया कि राजस्व देने वाला कई एकड मे फैला मैदान जिसपर शनिवार एवं मंगलवार को ग्रामीण हाट भी लगता है। इसके अलावे कृषि योग्य भूमि और तालाब भी विद्यालय के पास है। परंतु विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा औने पौने दामो मे पट्टा दे दिया जाता है जिससे विद्यालय को काफी राजस्व हानि पहुंचती है।

स्थानीय लोगो ने बताया कि विद्यालय की हालत से कई बार वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चूका है। विद्यालय प्रबंधन समिति को भी सिर्फ माल उगाही की चिंता रहती है। उन्हें विद्यालय या छात्रों के जान माल या भविष्य की कोई चिंता नही दिखती। ऐसे में यह ऐतिहासिक विद्यालय फ़िलहाल वर्षों से किसी उद्धारक की बाट ही जोह रहा है।

Share

Leave a Reply