Home मुख्य दरभंगा में खूनी खेल लगातार जारी, बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े फिर की प्रोपेर्टी डीलर हत्या।
मुख्य - September 6, 2016

दरभंगा में खूनी खेल लगातार जारी, बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े फिर की प्रोपेर्टी डीलर हत्या।

 

IMG_20160906_110944_272

दरभंगा। अभिषेक कुमार

दरभंगा में आज एक बार फिर अपराधियों का नंगा नाच देखने को मिला जब एक प्रॉपर्टी डीलर को दिन दहाड़े गोली मारी दी गयी। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब आठ बजे बहादुरपुर थानाक्षेत्र खराजपुर बरहेता निवासी शंकर मंडल को तीन अज्ञात अपराधियों ने सैदनगर के पास गोली मारी दी। मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि प्रोपेर्टी डीलिंग का काम करता था और शायद जमीनी विवाद के कारण ही हत्या की गयी हो। मृतक की लाश को पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने एक अपराधी को पीछा कर विशनपुर तथा एक को कल्याणपुर में पकड़ लिया। तीसरा भागने में सफल रहा। दरभंगा में लगातार बढ़ रही हत्या एवं लूट के मामले ने एकबार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि यदि पुलिस सही में उदभेदन कर अपराधियों को पकड़ रही है तो फिर अपराध पर लगाम क्यों नही लग रहा है। अपराधी बेख़ौफ़ कैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं? सारे उदभेदन में कहीं किसी सफेदपोश पर कारवाई होती नज़र नही आ रही है। जबतक सफेदपोश संरक्षकों पर शिकंजा नही कसेगा, अपराधी अपने आका के बल पर बेख़ौफ़ खुनी खेल खेलते रहेंगे।

Share

Leave a Reply