Home मुख्य आरपीएफ ने 29 बच्चों को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 6, 2016

आरपीएफ ने 29 बच्चों को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया। Voice of Darbhanga

IMG_20160906_202733_161

दरभंगा: सकरी जंक्शन पर 29 बच्चों को बाल मजदूरी केलिए ले जाने का प्रयास कर रहे तीन दलालों को आरपीएफ ने धर दबोचा। प्रभारी आरक्षी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि इन बच्चो को दलालों द्वारा ले जाया जा रहा है तो उन्होंने त्वरित कारवाई करते हुए तीनो दलालों को पकड़ लिया। पकड़े गए सुखाई सदा के पुत्र सदानंद सदा, लक्ष्मण शर्मा के पुत्र रतन शर्मा एवं शत्रुधन शर्मा तीनो सुपौल जिला के किशनपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले बताये जाते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन बच्चों को मशरूम की खेती करवाने हरियाणा के सोनीपत ले जाया जा रहा था। सभी बच्चों की उम्र 9 से 15 वर्ष है। इससे पहले भी ये लोग बच्चो को ले जा चुके हैं। इन बच्चों के मजदूरी के बदले इनके अभिभावकों को मामूली रकम दिया करते थे। हलाकि इन बच्चों के अभिभावकों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।

Share

Leave a Reply