
स्वपन मुखर्जी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य व ट्रेड यूनियन के चर्चित नेता कॉमरेड स्वपन मुखर्जी का आज अहले सुबह हार्ट अटैक से चण्डीगढ़ में हुई असामयिक निधन पर भाकपा(माले) दरभंगा जिला कमिटी ने पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी जिला सचिव बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया। पार्टी कार्यालय का झंडा को उनकी याद में झूका दिया गया हैं। पार्टी नेताओं ने उनके निधन को पार्टी, कम्युनिस्ट और मज़दूर आंदोलन के लिए अपूर्णीय क्षति बताया और उनके अधूरे अरमानों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। उनके निधन से पूरी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गयी हैं। शोक सभा में वरिष्ठ नेता आर के सहनी,मिथिलेश्वर सिंह, लक्ष्मी पासवान,अभिषेक कुमार, अशोक पासवान,सत्यनारयण मुखिया, नन्द लाल ठाकुर,उमेश प्रसाद,पप्पू पासवान,रोहित कुमार सिंह,गजेन्द्र ना0 शर्मा,प्रिंस कु0 कर्ण, धर्मेश यादव,ललन पासवान,रामबहादुर दास,जंगी यादव,हरी पासवान आदि ने शिरकत किया।

