Home मुख्य मिथिला की संस्कृति देश में सर्वोत्तम : डॉ. मृदुला
मुख्य - September 6, 2016

मिथिला की संस्कृति देश में सर्वोत्तम : डॉ. मृदुला

FB_IMG_1473207796016

जाले/कमतौल : मिथिला की संस्कृति पूरे देश में सर्वोत्तम है. इस धरती पर मर्यादा पुरुषोत्तम ने पाषाणी माता अहल्या को मुक्ति दिलाई. माता अहल्या की मुक्ति उपरान्त ही पुरुषोत्तम राम को जग ने जाना है. गोवा के नवनिर्मित मंदिरों के लिए मिथिला से ही प्रतिमा मंगवाकर प्राण प्रतिष्ठा कराई जाती है. मुझे गर्व है कि मैं मिथिला की बेटी हूँ. मैं जब गोवा में रहती हूं तो गोवा की संस्कृति में मिथिला की संस्कृति को घोलती हूँ एवं जब मिथिला में आती हूँ तो गोवा की संस्कृति को घोलती हूँ. मैं दिल्ली में रहूं या गोवा में, जब मुझे मिथिला से आमंत्रण मिलता है तो पाँव मिथिला में आने के लिए मचलने लगता है. मिथिला में आने के बाद काफी प्रसन्नता मिलती है. ये बाते कही गोवा के राज्यपाल डॉ. मृदुला सिन्हा ने मंगलवार को ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत के प्रो. अवधेश ठाकुर के दरवाजे पर आयोजित सम्मान समारोह में. आगे उन्होंने मिथिला की विशेषता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए मिथिला के लोकगीतों की एक-एक पंक्ति गाकर सम्मान कर्ताओ को भाव विभोर कर दिया. अहल्यास्थान से ब्रह्मपुर पश्चिमी आने के क्रम में जाले के जलेश्वरी स्थान पर गंमान्यो ने तहे दिल से स्वागत किया. ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत की सम्मान सभा में विधायक जीवेश कुमार, बिस्फी के पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल सहित पंचायत प्रतिनिधियों व गंमान्यो ने मिथिला की परंपरा के अनुसार सम्मान दिया. पूरा ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत पुलिड छावनी में तब्दील हुआ दिखा. इस अवसर पर आयोजक ने भंडार का आयोजन किया था.

Share

Leave a Reply