
बहादुरपुर बीडीओ एवं अभिकर्ता सहित चार लोगों पर नालिसी।

दरभंगा : बहादुरपुर थाना के उघरा निवासी जगन्नाथ झा ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी विद्यासागर पाण्डेय की कोर्ट में बहादुरपुर प्रखंड के बीडीओ अविनाश कुमार, उघरा पंचायत के पूर्व पंचायत सचिव लक्ष्मण यादव, पंचायत के पूर्व मुखिया नारायणजी झा और योजना का अभिकर्ता मणिशंकर के विरूद्ध नालिसी दर्ज कराया है. परिवादी ने परिवाद पत्र में आरोप लगाया है कि उपरोक्त सभी लोगो ने षडयंत्र रचकर पंचायत भवन के लिये बिना उपस्करो का क्रय किये ही उक्त मद में के0के0 इंटरप्राइजेज के नाम से चेक निर्गत कर 5,48,000/- रुपए की फर्जी निकासी कर सरकारी राशि का गबन कर लिया है. सी0जे0एम0 कोर्ट ने इस मामले को परिवाद पत्र सं0 1216/16 के तहत दर्ज कर लिया है.

