
कालाजार का 80 प्रतिशत रोगी बिहार में।

दरभंगा: कालाजार रोग उन्मूलन के लिए हमारी संस्था की ओर से प्रयास किया जा रहा है, हमें विश्वास है कि हम जल्द इस जानलेवा बीमारी पर नियंत्रण कर लेंगे. पूरे देश में कराए गए सर्वेक्षण से पता चला कि कालाजार के मरीज आज भी सर्वाधिक 80% रोगी बिहार में है. यह आकड़ा कुल दस हजार आबादी में दो व्यक्ति, इस जानलेवा बीमारी के आगोश में है. समय रहते इसका उपचार कर लिया जाय तो हम जरूर कामयाब होंगे. इस आशय की जानकारी विलियम लेण्डर गेड्स फाउंडेसन (लन्दन) के सीनियर प्रोग्राम आॅफिसर विलियम स्टार वक ने जाले रेफरल अस्पताल में कालाजार उन्मूलन अभियान के लिए फाउंडेसन की ओर से किए जा उपाय के बारे में प्रेस को संबोधित करते हुए कही. इनके साथ आए कालाजार उन्मूलन टीम में केयर इण्डिया के सदस्य भी थे. इनके साथ आए जाँच टीम में केयर इण्डिया के टेक्निकल स्पेशलिस्ट ड्रॉ0 इंद्रनाथ वनर्जी, वी0डी0सी0 डॉ0 जयप्रकाश महतो, केयर इण्डिया के डी0पी0ओ0 विक्रमजीत आदि शामिल थे. रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ0 गंगेश झा व अस्पताल प्रबन्धक मुजफ्फर हसन आदि साथ थे.

