Home मुख्य 6 वर्षो में भी भवन निर्माण नही हुआ पूरा, मूलभूत समस्याओं के साथ खुले में पढ़ने को छात्राएं विवश।
मुख्य - September 7, 2016

6 वर्षो में भी भवन निर्माण नही हुआ पूरा, मूलभूत समस्याओं के साथ खुले में पढ़ने को छात्राएं विवश।

received_167020623704288

मनीगाछी से रमेश चैधरी की रिपोर्ट:
मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत नेहरा स्थित +2 परियोजना कन्या उच्च विद्यालय की हालत दयनीय है। नया भवन पूरा नही रहने के 6 साल बाद भी विद्यालय को सुपुर्द नही किया गया है। फलस्वरूप विद्यालय में छात्राएं बरामदे पर बैठ कर पढाई एवं परीक्षा देती हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह बताते हैं कि छात्राओं केलिए कॉमन रूम की भी व्यवस्था नही है। शौचालय के बिना समस्या और कठिन है। पानी केलिए भी बाहरी श्रोतों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। स्कूल के एक कमरे में लैब एवं लाइब्रेरी तथा एक कमरे में टीचर्स रूम होने के कारण तीन कमरों में ही वर्ग संचालन होता है जिसकी हालत बहुत खराब है। इस कारण अन्य दिनों में छात्राओं की उपस्थिति तो कम रहती ही है, परीक्षा भी यदि मौसम खराब हुआ तो खुले में बड़ी मुश्किल से दे पाती हैं। 2010 में प्लस टू केलिए भवन का शुरू किया गया निर्माण अभीतक पूरा नही हो पाने के कारण निर्माण एजेंसी द्वारा विद्यालय को अबतक सुपुर्द नही किया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा इन समस्याओं से विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है। परंतु विभाग छात्राओं को हो रही इन समस्याओं को लेकर कान में तेल डाल कर सोया हुआ है।

Share

Leave a Reply