
दरभंगा में बढ़ते अपराध पर भाजपा ने सरकार पर बोला हमला।

दरभंगा: मंगलवार को दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर शंकर मंडल की हुई हत्या एवं बढ़ते अपराधों पर दरभंगा भाजपा ने आज सरकार पर जम कर हमला बोला। जिलाध्यक्ष हरी सहनी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में शंकर मंडल के हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की और उनके आत्मा की शांति केलिए दो दिनों का मौन रखा। जिलामंत्री अशोक नायक ने कहा कि शंकर मंडल की हत्या गहरी साजिश का नतीजा है और पुलिस को जल्द इसपर से पर्दा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वो तो तेज तर्रार एएसपी दिलनवाज अहमद की तत्परता से एक अपराधी पकड़ा गया। मीडिया प्रभारी अमलेश झा ने शराबंदी के कारण नीतीश के तानाशाही रवैया पर सरकार को जम कर धोया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि किसी थानाक्षेत्र में दारु पकड़ाने पर थानेदारी चले जाने का दवाब रहता है जबकि हत्या-लूट जैसे जघन्य अपराधों पर नही। पुलिस ने अपना सारा इंटेलिजेंस अपराध और अपराधियों पर से हटा कर दारु खोजने में लगा दिया है और अपराधी खुलेआम कत्लेआम मचा रहे हैं।
बैठक में संजीव साह, प्रदीप ठाकुर, सुजीत मल्लिक आदि भी उपस्थित थे।

