
हरहच्चा पंचायत पूर्ण शौचालय युक्त घोषित। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बहेड़ी प्रखंड के हरहच्चा पंचायत को आज पूर्ण शौचालय युक्त पंचायत घोषित कर दिया गया. इसको लेकर पंचायत में समारोह का आयोजन किया गया था. जिसमें भाग लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह भी पहुंचे थे. उन्होंने इस अवसर पर हरहच्चा पंचायत को पूर्ण शौचालययुक्त पंचायत घोषित किया. ग्राम सभा को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता समाज की आवश्यकता है और इसके लिए सामाजिक क्रांति की जरूरत है. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी स्वतंत्रता से ज्यादा स्वच्छता को महत्व दिया था. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त विवेकानन्द झा, डीआरडीए के निदेशक जेड. हसन भी उपस्थित थे.

