
लूट और हत्या का ही नही बल्कि चोरी का भी बड़ा दिन रहा मंगलवार। Voice if Darbhanga

दरभंगा।अभिषेक कुमार
लगता है मंगलवार का दिन दरभंगा पुलिस प्रशासन केलिए कुछ ज्यादा ही बड़ा चुनौती वाला दिन रहा। जहाँ प्रोपेर्टी डीलर की हत्या और व्यवसायी एवं युवक की संदिग्ध लाश का मिलना लोगों में दहशत पैदा कर रह था वहीँ चोरों ने भी हाथ साफ करने का अच्छा मौका देखा और आभूषण के दुकान पर हाथ साफ कर लिया। मामला जाले थानांतर्गत जाले बाजार स्थित गणपति मार्किट के सूरज ज्वेलर्स की नई प्रतिष्ठान में चोरी का है। बीते 6-7 सितम्बर की रात अज्ञात चोर द्वारा दुकान के शोकेश में रखी सोना के जेवरात सहीत दुकान के अंदर लॉकर रूम में बन्द, लोहा का लॉकर को कटर मशीन से काट कर लाखो का स्वणार्भूषण व चाँदी के जेवरात की चोरी हो गई. इस आलोक में दुकान मालिक सूरज ठाकुर ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है की बीते 6 नबम्बर की रात्रि 8 वजे दुकान बन्द कर घर चले गए, 7 सितम्बर को सुबह वह जव दुकान का मुख्य द्वार का ताला खोला, तो आवक रह गए, जेवरात का डब्बा दुकान में बिखरा पड़ा था, तिजोरी का दरवाजा टुटा था, जिसमें रखा नगद 87 हजार समेत लगभग 23 लाख का जेवरात की चोरी की बाते बताई जा रही है. आवेदन में यह भी कहा गया है कि दुकान में लगी चार सीसीटीवी कैमरा में से एक को तोर दी गई है, वहीं तीन कैमरा को उलट दिया गया है. वहीं सीसीटीवी फुटेज में दो चोर जो मुह में कपडा बांध दिखाई देता है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निराक्षक अजय कुमार झा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. वहीं थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि कथित चोर बाँस का रेडीमेड सीढ़ी बना कर उस सीढ़ी से गुलाव खान के दुकान के छत पर चढा. फिर झा जी दवा दुकान की छत पर चढ़ा व सूरज ज्वेलर्स का तीन मंजिल दुकान की छत पर सीढी के सहारे पीछे के रास्ते से दुकान में घुस कर घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि इस घटना में सतीर व भेट्रेंड अपराधी गिरोह का हाथ है. उन्होंने उद्भेदन के लिए पुलिस सभी उपाय किए जायगे.

