
दिनेश झा रचित कविता संग्रह ”कलम चोर” को लोकार्पण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विद्यापति सेवा संस्थान दरभंगा द्वारा प्रकाशित दिनेश झा रचित कविता संग्रह ”कलम चोर” को लोकार्पित करते हुए आज संस्कृत और मैथिली के वरीष्ठ विद्वान डा फूलचंद्र मिश्र रमण ने कहा कि दिनेश झा की रचनाओं मे उत्तरोत्तर विकास हो रहा है । मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए मैथिली साहित्य के हास्य व्यंग्य के प्रख्यात कवि डा जयप्रकाश चौधरी जनक ने कहा कि साहित्यकारों को साक्षर होने से अधिक आवश्यक सरस होना है।
विष्णुदेव झा विकल की अध्यक्षता मे आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह मे आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया ने कहा कि 78वें गणेश पूजनोत्सव के अवसर पर इस तरह के साहित्यक गतिविधि से समाज मे अलग संदेश संचरित होगा ।
कार्यक्रम मे पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए डा अशोक कुमार मेहता ने कहा कि कवि दिनेश लिखने मे कंजूशी करते हैं आवश्यकता है उदार दिल से लिखने की ।
मणिकांत झा के संचालन मे आयोजित इस कार्यक्रम मे डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू , जीवकान्त मिश्र,य ुगल किशोर खेड़िया, विजय कांत झा , चंद्रमोहन झा पड़वा , अभिनय खेड़िया ,चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे ।
इस के पश्चात गणेश पूजनोत्सव मे भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमे दीपक कुमार झा , केदार नाथ कुमर , श्वेता कुमारी , गौरीकांत झा , अर्जुन झा , अजय सुमन , अशोक कुमार झा सहित अनेक कलाकारों ने अपने प्रस्तुति से वाताररण को भक्तिमय बनाए रखा ।

