Home मुख्य छात्रों ने लगातार दूसरे दिन नही खुलने दिया विवि का ताला, लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ अनशन।
मुख्य - September 8, 2016

छात्रों ने लगातार दूसरे दिन नही खुलने दिया विवि का ताला, लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ अनशन।

img-20160908-wa0049
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय में पार्ट 3 के रिजल्ट में गड़बड़ी के विरोध में छात्रों का अनशन एवं अनशनकारी छात्रों के समर्थन में छात्र संगठनो द्वारा दो दिनों से किये जा रहे आंदोलन के तहत आज दूसरे दिन भी विवि की तालेबंदी के सामने आज आखिर विश्विद्यालय प्रशासन को झुकना पड़ा। छात्रों से वार्ता एवं लिखित आश्वासन देने के बाद अनशन खत्म कराया गया। छात्रों लिखित आश्वासन दिया गया कि स्नातक तृतीय खण्ड के सभी अनुत्तीर्ण छात्रों की कॉपी पुनः विशेषज्ञों द्वारा जाँच करायी जायेगी। इसके बाद सिंडिकेट सदस्य फैज अहमद, बैजनाथ चौधरी बैजू, अजय नाथ झा सहित कई लोगों ने अनशनकारियों को जूस पिला कर अनशन तोड़वाया। ज्ञात हो कि स्नातक तृतीय खण्ड की परीक्षा में 50 नम्बर के एग्जाम में 56 नम्बर, अंग्रेजी के परीक्षार्थी को वाणिज्य का रिजल्ट दे देने, बड़ी संख्या में छात्रों को अनुत्तीर्ण कर देने आदि सहित कई अजूबे गड़बड़ियों को देख छात्र आंदोलित हो गए थे और आश्वासन के बाद भी निराकरण नही होने से अनशन पर भी बैठ गए थे। इन छात्रों के आंदोलन का विभिन्न छात्र संगठनों से समर्थन किया और विश्विद्यालय प्रशासन की मीडिया में भी किरकिरी हो रही थी।

Share

Leave a Reply