Home मुख्य मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास हुआ सड़क ढाई साल में पूरा नही होने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।
मुख्य - September 8, 2016

मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास हुआ सड़क ढाई साल में पूरा नही होने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

received_172072479865769

मनीगाछी। रमेश चौधरी

48 लाख 66 हज़ार की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत सकरी – ब्रह्मपुर सड़क का काम ढाई साल से अधिक समय बीत जाने पर भी पूरा नही होने से नाराज ब्रह्मपुर पंचायत के ग्रामीणों ने आज महावीर चौक के पास सकरी-बेनीपुर सड़क को करीब एक घण्टे से अधिक जाम कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ दर्जनों गाड़ियों की कतार लग गयी। सूचना मिलने पर पहुंचे मनीगाछी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने लोगो को समझा बुझा कर जाम हटवाया। जाम करने वालो में अनीता देवी, दिनेश पासवान, राम मनोहर मंडल आदि सहित दर्जनों ग्रामीणों उपस्थित थे। लोगो ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर काम नही हुआ तो पुनः इससे बड़ा आंदोलन करेंगे। ज्ञात हो कि तत्कालीन ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री डा0 भीम सिंह की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 जनवरी 2014 को इस सड़क का शिलान्यास किया था।

Share

Leave a Reply