Home मुख्य अनशनकारी नर्सों के समर्थन में उतरी ऐपवा। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 8, 2016

अनशनकारी नर्सों के समर्थन में उतरी ऐपवा। Voice of Darbhanga

img-20160908-wa0067

दरभंगा: ऐपवा की राज्य सचिव सह बिहार राज्य आशा कार्यकर्त्ता संघ की राज्य अध्यक्ष शशि यादव ने डीएमसीएच् में परिचारिका संघ(गोप गूट) के बैनर तले चल रहे अनशन के आज तीसरे आज यहाँ पहुंचकर हालचाल ली और अंशनकारी नर्सो की गंभीर हालत को पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन व हॉस्पिटल अधीक्षक को चेतवानी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द सकरात्मक हल नहीं निकाला गया और अनशनकारी नर्सो को कुछ हुआ तो इसके लिए प्रशासन जवाबदेह होगी। ये कौन सा न्याय हैं कि एक कार्यरत नर्स का क्वाटर खाली करके दूसरे को देने की बात हो रही है। महिला कर्मियों के साथ नितीश राज में ये व्यवहार दिखाता है कि महिलाओं के प्रति कितना संवेदनशील हैं।नर्सो के संघर्ष के साथ ऐपवा भी कंधे से कंधे मिलाकर चलेगा।

अनशन स्थल पर सभा को ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी,परिचारिका संघ (गोप गुट) की विजयलक्ष्मी, रेणु, महासंघ गोप गुट के जिला सचिव योगेन्द्र राम,माले नेता अभिषेक कुमार,अशोक पासवान,रोहित सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

Share

Leave a Reply