Home मुख्य खेल विभाग में भी डा0 मुश्ताक अहमद के घोटाले सामने पर प्राथमिकी क्यों नही: डा0 कलाम।
मुख्य - September 8, 2016

खेल विभाग में भी डा0 मुश्ताक अहमद के घोटाले सामने पर प्राथमिकी क्यों नही: डा0 कलाम।

 

received_593535794166406-746x1024

दरभंगा- यू0जी0सी0 (ई0आर0ओ0) कोलकाता की रिपोर्ट आॅफ दी फिजिकल वेरीफिकेषन कमिटि आॅफ स्पोर्टस इन्फरास्ट्रक्चर्स बिल्डिंग कन्सट्रकषन की रिपोर्ट सामने आने के बाद मारवाड़ी काॅलेज दरभंगा के निलम्बित प्राचार्य डा0 मुशताक अहमद के द्वारा मिल्लत काॅलेज दरभंगा के प्रधानाचार्य रहते हुए खेल विभाग के लाखों रूपये के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है।
संबंधित कागजात दिखाते हुए छात्र समागम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 मो0 कलाम ने कहा कि डा0 मुशताक अहमद मिल्लत काॅलेज एवं मारवाड़ी काॅलेज के प्राचार्य के पद पर रहते हुए करोड़ रूपये से अधिक का घोटाला कर चुके हैं जिस कारण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें निलम्बित करके खुटौना काॅलेज मधुबनी उनका मुख्यालय तय किया गया एवं मारवाड़ी काॅलेज से फाईल चोरी मामले में लहेरियासराय थाना में कांड संख्या-376/16 भारतीय दंड विधान की धारा-419, 420 एवं 353 अन्तर्गत दर्ज है। साथ ही महामहिम राज्यपाल महोदय के यहाँ कार्रवाई जारी है। डा0 मुशताक अहमद ने अपने निलंबन के बाद खुटौना काॅलेज को अबतक ज्वाईन नहीं किया और मेडिकल अवकाश पर चले गए और पटना एवं विभिन्न राजनैतिक गलियारों में जाकर विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार एवं जाँच कमिटि पर लगातार दबाव बनाने का घिनौना खेल खेल रहे हैं। डा0 मुशताक के उक्त घोटाले से नाराज श्री एच0एस0 रंधवा यू0जी0सी0 ने भविष्य में मिल्लत काॅलेज दरभंगा को यू0जी0सी0 की ओर से दिए जाने वाले आर्थिक मदद पर रोक लगान की अनुशंसा की एवं बिहार को उसमें हेय दृष्टि से ही देखा। मिल्लत काॅलेज का यह बड़ा नुकसान डा0 मुशताक क्रियाकलाप एवं घोटाले के कारण हुआ है जिससे अल्पसंख्यक समुदाय में काफी आक्रोश पाया जा रहा है।

received_593535784166407-740x1024
डॉ0 मो0 कलाम ने कहा कि इन सभी तथ्यों को देखते हुए डा0 मुशताक अहमद शीघ्र मुकदमा दर्ज करके इनको अविलम्ब जेल नहीं भेजा गया तो विश्वविद्यालय प्रशासन के विरूध उग्र आन्दोलन का आरम्भ किया जायगा। आन्दोलन का पहला चरण कल शुक्रवार को आयकर चैराहा संध्या-4 बजे पर निलंबित प्राचार्य का पुतला दहन किया जायेगा।

Share

Leave a Reply