लगातार बारिश से कमला- बलान सहित कई नदियां उफान पर।

दरभंगा : पिछले तीन दिनों से जिले में हो रही बारिश के कारण जिले के नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. वैसे कमला-बलान को छोड़कर सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे है. अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार आज शाम कमला-बलान का जलस्तर 50.227 मीटर था. जबकि खतरा का निशान 50 मीटर है. वहीं कोशी को छोड़कर सभी नदियों में पानी बढ़ रहा है, जबकि कोशी में घटने की प्रवृति है.

