Home मुख्य पवन एक्सप्रेस में संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश बरामद।
मुख्य - September 8, 2016

पवन एक्सप्रेस में संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश बरामद।

images-53

दरभंगा: दरभंगा जंक्शन पर गुरुवार को ट्रेन से एक बीस वर्षीय युवक का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि मुंबई से आने वाली पवन एक्सप्रेस की साधारण बोगी संख्या 00505 की सीट पर एक यात्री को बेहोशी की हालत में लुढ़का हुआ पाया गया। इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। जब उसे उठाकर देखा गया तो मृत पाया गया। उसके पास से आधार कार्ड व एक छोटा से बैग भी बरामद किए गए। इसी आधार पर शव की शिनाख्त कमतौल थाना क्षेत्र के हिरयरपुर गांव निवासी इंद्रकांत झा के पुत्र संजय कुमार झा के रूप में हुई। बताया जाता है कि वह मुंबई में मजदूरी करता था। पुलिस यात्री की मौत का कारण पता लगाने में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी हत्या हुई है या बीमारी से मौत हुई। ऐसे कुछ लोगों का कहना है कि वह नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया।

Share

Leave a Reply