Home मुख्य थानाध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ लोगों ने किया सड़क जाम।
मुख्य - September 9, 2016

थानाध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ लोगों ने किया सड़क जाम।

img-20160909-wa0091

तारडीह। अमित कुमार

इंद्र पूजा का मूर्ति तोड़ने के मामले में मनीगाछी थानाध्यक्ष द्वारा एक तरफा कारवाई का आरोप लगाते हुए आज सैकड़ों लोगो ने बहेड़ा-विदेश्वर पथ को महथौर चौक के पास घण्टो जाम कर दिया। लोगो का आरोप था कि गत 28 अगस्त को हुए इस घटना से आहत लोगों ने सड़क जाम किया था तो डीएसपी ने खुद आकर लोगो को 24 घण्टे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। परंतु दस दिन बीत जाने पर भी आरोपियों पर कोई कारवाई नही हुआ, उल्टे थानाध्यक्ष ने आरोपियों से मिलकर पूजा कमिटी के सदस्यों पर ही मुकदमा दर्ज करवा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर अपना विरोध जताया। मौके पर चार थानों की पुलिस के साथ तारडीह के बीडीओ महताब अंसारी एवं इंस्पेक्टर आर एन सिंह ने पहुँच कर लोगो को समझाने बुझाने की कोशिश की। पर आखिर में लिखित आश्वासन मिलने पर लोगो ने सड़क जाम खत्म किया।

Share

Leave a Reply