Home मुख्य विवाहिता को भगा ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 9, 2016

विवाहिता को भगा ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के एक गाँव से एक विवाहिता को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस सन्दर्भ में लापता विवाहिता के पिता ने मुजफ्फरपुर जिला के औराई थाना व गाँव निवासी गुड़िया खातून सहित तीन के विरुद्ध कमतौल थाने में एफआईआर 150/16 शुक्रवार को दर्ज करवाया है. आरोप लगाया है कि बीते अप्रील माह में अपनी पुत्री की शादी कमतौल थाना क्षेत्र के चमनपुर निवासी अबलेश कुमार के साथ धूमधाम से की. वे जब अपनी पुत्री से उसके ससुराल मिलने गये तो वहाँ बताया गया कि गत माह के 24 अगस्त की रात के करीब 3 से वह गायब है. उन्होंने हर जगह अपनी पुत्री को ढूंढा, परन्तु वह नहीं मिली. उन्होंने शंका जाहिर किया है कि पूर्व में भी आरोपियों ने उनकी लड़की को भगाया था क्योंकि उसकी शादी किसी दूसरे से करवाना चाहते थे। उन्हीं लोगों ने फिर इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है.

Share

Leave a Reply