Home मुख्य पत्रकार के अपमान पर निंदा प्रस्ताव पारित। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 9, 2016

पत्रकार के अपमान पर निंदा प्रस्ताव पारित। Voice of Darbhanga

fb_img_1473438816502

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के ह्वाटसएप ग्रुप में पत्रकार अमित कुमार से शुरू अपमानजनक टिपणी एवं उसके बाद पूरे पत्रकारों के अपमानजनक टिपण्णी के मुद्दे पर आज पत्रकार प्रमोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में दोनार चौक स्थित तिरहुतवाणी साप्ताहिक के कार्यालय में बैठक हुई. जिसमें इस घटना की निन्दा की गई. बैठक में पत्रकार इस मुद्दे पर सहमत थे कि इस घटना के लिए कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा जिम्मेवार है. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि घटना की जानकारी राज्य के कुलाधिपति और शिक्षा मंत्री को दी जायेगी. बैठक में पूरे प्रकरण पर कुलपति से खेद प्रकट करने की मांग भी की गई. बैठक में आफताब जिलानी, अमरनाथ चौधरी, मनोज कुमार झा, मो0 इम्तेयाज़, अभिषेक कुमार, प्रदीप गुप्ता, नवीन सिन्हा, प्रहलाद कीलु, संजय लाला, मुकेश कुमार झा, अभिनव सिंह, गुंजन,प्रभात पांडेय, रितेश रंजन, नवीन कुमार वर्मा, नासिर हुसैन,राजू राज, प्रवीन बबलू, भवन मिश्रा, अजय मोहन, शशि मोहन भरद्वाज, बैजनाथ झा बैजू, देवेंद्र ठाकुर, अब्दुल कलाम गुडु, संजय कुमार, गौरव झा, लालबाबू वीरू आदि सहित 60 से अधिक पत्रकार मौजूद थे. वहीं पत्रकार प्रमोद कुमार गुप्ता ने लिखित वक्तव्य जारी कर कहा है कि दो उर्दू दैनिक कौमी तनजीम एवं राष्ट्रीय सहारा उर्दू के ब्यूरो प्रभारी क्रमश: मंसुर खुसतर और फिरदोष अली ने दो दिनों तक विश्वविद्यालय की खबर अपने समाचार पत्र में नहीं छापने की बात कही है.

Share

Leave a Reply