
प्रोफेसनल टैक्स जमा करने के लिए निजी चिकित्सकों और ट्रक आॅपरेटरों से नियमित वसूले राशि: जिलाधिकारी।

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से वाणिज्यकर अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये है. जिसमें कम से कम 60 प्रमुख होटलों और रेस्टोरेंटों की जांच करने का आदेश दिया है, ताकि वह नियमित रूप से ये लोग टैक्स देते हैं कि नहीं देते हैं. जिलाधिकारी आज आंतरिक संसाधन, राजस्व और निलाम पत्र की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रोफेसनल टैक्स नियमित रूप से जमा कराने के लिए निजी चिकित्सकों, ट्रक आॅपरेटरों एवं प्रोफेसन के लोगों से नियमित वाणिज्यकर की राशि जमा करावें. जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को भी परिवहन विभाग से लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली का आदेश दिया. चूंकि अब तक के वसूली संतोषजनक नहीं थी, जिसके कारण जिलाधिकारी ने असंतोष जताया. जिलाधिकारी ने 10 बड़े बकायेदारों की सूची को प्राथमिकता के तौर पर निलाम पत्र वाद की निस्तारण करने का आदेश दिया. वहीं बैठक में बढ़ रहे अतिक्रमण पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ रहा अतिक्रमण चिंता की बात है. उन्होंने अतिक्रमणवाद दायर कर अतिक्रमण को खाली कराने का आदेश सभी अंचलाधिकारियों को दिया. वहीं जिले में जो थाना अपने भवन में नहीं है, उसके लिए जमीन की व्यवस्था करने का आदेश भी जिलाधिकारी ने किया. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह, उप विकास आयुक्त विवेकानन्द झा, तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर के अलावे जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी और अंचल अधिकारी बैठक में मौजूद थे.

