Home मुख्य रांची से आ रही बस से पुलिस ने बरामद की 82 बोतल शराब।
मुख्य - September 9, 2016

रांची से आ रही बस से पुलिस ने बरामद की 82 बोतल शराब।

fb_img_1473440072679

दरभंगा : शुक्रवार की सुबह पौं फटते ही विशनपुर थाना की पुलिस ने झारखण्ड में बेचे जाने वाले विदेशी शराब की 82 बोतल के साथ 6 युवक को गिरफ्तार किया. सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विशनपुर थानाध्यक्ष रुपक कुमार अंबुज को एलर्ट किया गया था. राँची से दरभंगा को आने वाली चन्द्रलोक बस में सात बैग से 82 बोतल एक-एक लीटर झारखंड निर्मित रोयाल स्टेक शराब का बोतल बरामद किया गया. दो युवक लाइनर की भूमिका में थे. पुलिस भी चौकस थी. उसने पीछा करते हुए ढाब गाँव के समीप से गुजरने वाली बागमती नदी के किनारे से उक्त दोनों युवक को धर दबोचा. गिरफ्तार युवकों में तीन बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बल्लोपुर एकमी निवासी दिनेश्वर सहनी का पुत्र सूरज सहनी, प्रकाश सहनी का पुत्र दीपक कुमार उर्फ राजनाथ सहनी तथा प्रकाश साह का पुत्र गोविन्द कुमार था. शेष तीन युवक हजारीबाग थाना क्षेत्र के इजरवा इन्डा गाँव के दिनेश सहनी का पुत्र भोला सहनी व प्रकाश सहनी का पुत्र प्रिंस कुमार तथा चरही निवासी खेरजू राम का पुत्र विकास कुमार था. मौके से रेकी किए जाने वाली एक पल्सर बाईक भी बरामद की गयी है, जिसका नंबर बीआर 7एच- 4580 है.

Share

Leave a Reply