Home मुख्य आयुक्त ने दिया स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थापित चिकित्सकों की साप्ताहिक ड्यूटी चार्ट उपलब्ध कराने का आदेश।
मुख्य - September 9, 2016

आयुक्त ने दिया स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थापित चिकित्सकों की साप्ताहिक ड्यूटी चार्ट उपलब्ध कराने का आदेश।

fb_img_1473441083738

रभंगा : प्रमंडलीय आयुक्त आर.के. खंडेलवाल ने दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी के अधिकारियों को सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थापित चिकित्सकों की साप्ताहिक ड्यूटी चार्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों में एएनएम के पदस्थापन समानुपातिक रूप से करने का निर्देश दिया. प्रमंडलीय आयुक्त ने समस्तीपुर जिला के स्वास्थ्य केन्द्रों में दवा की कम उपलब्धता एवं सही ढंÞग से आउटसोर्सिंग कम्पनियों के द्वारा साफ-सफाई नहीं किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने इन सभी कर्मियों की सेवा समाप्त करने का निदेश समस्तीपुर के सिविल सर्जन को दिया है. वहीं मधुबनी के सिविल सर्जन को स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीजों के लिए पोस्टिक आहार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से लाभान्वित होने वाले सभी मरीजों को नियमानुसार दी जाने वाली राशि अब उनके खाते में दे दी जायेगी. इसके लिए लाभुकों को खाता खुलवाने हेतु नजदीक बैंकों में सम्पर्क करने को कहा गया. आयुक्त ने बाढ़ प्रभावित पंचायतों में आवश्यक दवा उपलब्ध कराने का आदेश दिया. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, सिविल सर्जन और यूनिसेफ के प्रतिनिधि के अलावे जनसम्पर्क उपनिदेशक मौजूद थे.

Share

Leave a Reply