Home मुख्य रुक रुक कर हो रही बारिश से घर गिरा, बच्चों संग बेघर हुई विधवा।
मुख्य - September 10, 2016

रुक रुक कर हो रही बारिश से घर गिरा, बच्चों संग बेघर हुई विधवा।

zcamera-20160910_105556

रुक रुक कर हो रही बारिश से घर गिरा।
मनीगाछी। रंजीत कुमार
पिछले सात दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से आज सुबह मनीगाछी प्रखंड के बलौर गाँव निवासी स्व0 सत्यनारायण दास की पत्नी बबिता रानी का भीत का घर गिर कर ध्वस्त हो गया। संयोग से उस वक्त घर में कोई नही था जिससे बड़ा हादसा टल गया। अपने दो बच्चों शशि शेखर और रवि शेखर के साथ इस विधवा महिला के रहने का यही एक आशियाना था। फिलहाल इनके रहने का कोई दूसरा ठिकाना भी नही है और तत्काल किसी प्रकार की सहायता भी उपलब्ध नही हो पाया है।

Share

Leave a Reply