Home मुख्य बारिश में जाम हुआ वीआईपी रोड, लगी गाड़ियों की लंबी कतार।
मुख्य - September 10, 2016

बारिश में जाम हुआ वीआईपी रोड, लगी गाड़ियों की लंबी कतार।

zcamera-20160910_111757

दरभंगा: शहर में आज सुबह से ही तेज बारिश हुई एवं रुक रुक कर लगातार हो रही है। ऐसे में जिला मुख्यालयों एवं न्यायालय आदि पहुँचने वाले, अस्पताल, डॉक्टर आदि के पास जाने वाले लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शहर के प्रमुख सड़क भीआईपी रोड में बंगाली टोला मोड़ से लहेरियासराय टावर के बीच भयानक जाम का नज़ारा उतपन्न हो गया है। बड़े वाहनो के साथ साथ साइकल, रिक्शा आदि भी बड़े तादाद में फंसे हुए थे। बारिश के कारण लोग भींग रहे थे और दो पहिया वाहन किसी तरह निकलने का प्रयास कर रहे थे। इसी चक्कर में जाम फंस गया। करीब आधे घण्टे से अधिक जाम फँसे रहने के बाद भी कोई ख़ास प्रशासनिक सक्रियता नजर नही आयी।

Share

Leave a Reply