
बिजली विभाग की कारगुज़ारी, तीन महीने से आ रहा 2 रूपये महीने का बिल।

हायाघाट। ज़ाहिद अनवर
दरभंगा बिजली विभाग की कारगुज़ारी देख कर आप हैरान रह जाएंगे। कही लोग ज़्यादा बिल से परेशान है तो एक उपभोक्ता ऐसे भी मिले जिन्हें बिल कम आने से भी परेशानी हो रही है। मामला हायाघाट प्रखंड के सिधौली पंचायत निवासी मोहम्मद सज्जाद पिता स्व0 मोहम्मद ओनैस का है। इन्होंने बताया कि पिछले 3 महीने से लगातार 2 रूपया महीने का बिल आ रहा है। आश्चर्य की बात तो ये है कि 2 रूपया का बिल किसी भी परिस्थति में सही नहीं हो सकता है। विभाग का हाल तो और देखिये की अगर एक महीने का बिल 2 रुपया जमा नहीं किये तो दुसरे महीने मिलाकर 4 रूपया का बिल आना चाहिए। यदि दुसरे महीने भी बिल जमा नहीं हुआ तो तीसरे महीने 6 रूपया का बिल आना चाहिए। लेकिन हद है इस विभाग का की पिछले तीनो महीने लगातार सिर्फ दो दो रूपया का बिल आया। इन्होंने विभाग के इस हरकत को लेकर आवेदन भी दिया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और बदस्तूर बिल का आना जारी है। इनके लिए चिंता का विषय ये है कि कही अचानक हज़ारो का बिल आ जायेगा तो वो कैसे जमा कर पाएंगे। ऐसे मामले न जाने कितने ही लोगो के है जिसे लेकर सैकड़ो लोग कार्यालय का हर दिन चक्कर काटते रहते है। आखिर विभाग के उच्च अधिकारी कर क्या रहे है ? अपने स्टाफ को किस बात की सैलरी देते है ? इन बातों पर नज़र रखना आखिर किसकी ज़िम्मेदारी है ? ऐसा न हो की विभाग की यही स्थति एक आंदोलन का रूप न ले ले।

