
वर्षा ने बिगाड़ी शहर की सूरत, अस्पताल बना टापू तो सड़क बना समुन्दर।

दरभंगा। भवन मिश्रा
दरभंगा में महज़ कुछ घंटे की तेज़ बारिश शहर की सूरत ही बिगाड़ दी। ज्यादातर सड़क पर पानी जमा है और पानी के कारण सड़क और नालो का कुछ पता नहीं चलता। मानो सड़क समुन्द्र में तब्दील हो गया आम लोगो को आने जाने के काफी कठिनाई का सामना करना पडा। घुटनो भर पानी ने लोगो को परेशानी में डाल रहा है। शहरवासी पानी के कारण मुश्किल में है तो दूसरी तरफ पानी के कारण पूरा दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल टापू में तब्दील हो गया। घुटनो भर पानी लग जाने के कारण मरीज़ों को आने और ले जाने में भारी कठिनाई भी हो रही है। लोग पानी के बीच ही मरीज़ को स्ट्रेचर पर ले जाने को मजबूर है। जल जमाव के कारण नगर निगम के खिलाफ लोगो का गुस्सा सातवे आसमान पर है। शहर में भारी जल जमाव के पीछे लोग नगर निगम को जिम्मेदार मान रहे है। वही दरभंगा नगर निगम की मेयर की माने तो शहर में नालो का निर्माण किया जा रहा है जिससे पहले से जल निकासी की व्यवस्था अच्छी हुई है।

