
लिखित आश्वासन के बाद पाँचवे दिन समाप्त हुआ नर्सों का अनशन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: डीएमसीएच अधीक्षक कार्यालय में परचरिका संघ (गोप गुट) का नर्सेज क्वाटर के सवाल पर चल रहा अनशन आज पांचवे दिन महासंघ(गोप गुट), परिचारिका संघ के प्रतिनिधियों की डीएमसीएच अधीक्षक , जिला प्रशासन के प्रतिनिधि सदर बीडीओ व बेँता ओपी थानाध्यक्ष की मौजूदगी में हुई लिखित समझौता के आधार पर अनशन समाप्त हुआ। वार्ता में संघ की ओर से महासंघ(गोप गुट) के जिला सचिव योगेन्द्र राम, गोप गुट के राज्य उपाध्यक्ष सुदिष्ट नारायण झा, परिचारिका संघ की अध्यक्ष रेणु कुमारी, संतोष कुमार’गुड्डू पासवान, माले नेता अभिषेक कुमार,रोहित कुमार सिंह भी मौजूद थे।

