
जिलाधिकारी ने किया प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण।

कुशेश्वरस्थान : जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने सोमवार को कुशेश्वरस्थान प्रखंड का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रखंड कार्यालय के अलावा अंचल कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय, पीएचसी कार्यालय में व्याप्त अनियमितता की शिकायत उन्हें मिली. इस मद्देनजर जिलाधिकारी ने टीम गठित कर दो दिनों के अंदर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सभी अधिकारियों को एक माह के अंदर सभी जरूरी फाईलों का निष्पादन का भी निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी से कई फरियादियों ने आवेदन देकर अपनी समस्याओं को सामने रखा. वहीं सांसद प्रतिनिधि मणिकांत झा ने मुख्यालय परिसर में आधारकार्ड बनाने की व्यवस्था सहित कई मामलों को जिलाधिकारी के समक्ष उठाया. जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.

