
स्रातक योग्यताधारी शिक्षकों की प्रोन्नति को लेकर धरना।

दरभंगा : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, दरभंगा के तत्वावधान में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत उर्दू आलीम और संस्कृत शास्त्री योग्यताधारी शिक्षकों ने स्रातक ग्रेड में प्रोन्नति को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना कार्यालय के समक्ष सामूहिक रूप से धरना दिया. इस मौके पर संघ के प्रधान सचिव सीताराम झा ने कहा कि 5 सितम्बर 2016 को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना लिखित पत्र के द्वारा धरना एवं दिनांक 16 सितम्बर 2016 से अनशन की सूचना दी गई थी. इसके बावजूद भी पदाधिकारी ने आज कार्यालय आना उचित नहीं समझा. उन्होंने घोषणा किया कि मांगे नहीं मानी गई, तो आंदोलन और तेज होगा. धरनार्थियों को विरेन्द्र कुमार सिंह, बैद्यनाथ ठाकुर, भृगुनंदन चौधरी, मो. फुल हसन, मो. कादिर, मो. मजलूम, अर्ब्दुर रशीद, अब्दुल गफ्फुर, मो. इरफान, मो. मंजुर आलम, मो. सदरूल ओला, उग्रेश नारायण सिंह, चन्देश्वर चौबे, महेश झा, कृष्ण वल्लभ झा, शिव नारायण झा, शिवशंकर साह, श्याम नंदन झा, रामबालक पासवान, विष्णुकांत झा आदि ने संबोधित किया.

