Home मुख्य जल जमाव से ग्रसित है कुशेश्वरस्थान पीएचसी।
मुख्य - September 10, 2016

जल जमाव से ग्रसित है कुशेश्वरस्थान पीएचसी।

fb_img_1473526048415

कुशेश्वरस्थान : लगातार हो रही बारिश से कुशेश्वरस्थान में भारी जल जमाव हो गया है. जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण समस्या गंभीर हो गई है. जल जमाव का आलम यह है कि पिछले तीन माह से पीएचसी बंद पड़ा हुआ है और कई सड़कों पर पानी जमा है. वहीं नाले के गंदगीयुक्त पानी से बदबु फैलने लगी है, जिससे महामारी की समस्या उत्पन्न हो सकती है. वहीं पीएचसी पिछले तीन माह से शिवगंगा स्थित भवन में चल रहा है. वैसे यह स्थायी समस्या है. बारिश के दिनों में जल जमाव का सामना कुशेश्वर बाजार के लिए नियती ही बन गया है.

Share

Leave a Reply