Home मुख्य बाइक चोर की आशंका में युवक की भीड़ ने कर दी पिटाई।
मुख्य - September 10, 2016

बाइक चोर की आशंका में युवक की भीड़ ने कर दी पिटाई।

img_20160911_065319_943

दरभंगा । लहेरियासराय थाना क्षेत्र के जीएन गंज मोहल्ला में शनिवार की देर शाम लोगों ने बाइक चोर की शंका में एक युवक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन, इसको लेकर कोई भी व्यक्ति थाने पर आवेदन देने नहीं पहुंचा। बताया जाता है कि गुडफिट टेलर के मालिक की बाइक पर आज देर शाम एक युवक बैठ गया। लोगों को शक हुआ कि युवक बाइक चोरी की फिराक में है। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पकड़े गए युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नीम चौक निवासी मो. मोसिम के रूप में हुई है। इस संबंध में लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने बताया कि अबतक प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं आया है। बताया कि देखेने से युवक भांग अथवा गांजा के नशे में लग रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Share

Leave a Reply