
भीका शाह सैलानी का पांच दिवसीय उर्स 16 सितम्बर से। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा शहर के मुहल्ला मिश्रटोला (दिघी पश्चिम) स्थित प्रसिद्ध दरगाह परिसर में महान सूफी संत हज़रत मखदूम भीका शाह सैलानी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स 16 सितम्बर से शुरू होगा.
दरगाह के खादिम शाह मोहम्मद शमीम के मुताबिक पांच दिवसीय उर्स का आयोजन 16 से 20 सितम्बर तक होगा.
तकरीबन 250 साल से आयोजित होने वाले इस उर्स में सभी धर्म के लोग शामिल होते हैं.
उर्स में शिरकत करने संपूर्ण बिहार के अलावा पड़ोसी देश नेपाल और पड़ोसी राज्य बंगाल व उत्तर प्रदेश से ज़ायरीन (श्रद्धालू) आते हैं.
श्रद्धालुओं में इस दरगाह के प्रति बड़ी श्रद्धा है..लोग यहाँ अपनी मुरादें लेकर आते हैं और अपनी बिगड़ी बनाने की दुआ की अरज़ी लगाते है.
सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का मेला लगा रहता है जिससे पूरे परिसर में मेले सा नज़ारा दिखाई देता है.

