
शराब मुक्त समाज और संघमुक्त भारत अभियान को सफल बनाने केलिए युवा जदयू की बैठक।

दरभंगा: आज दरभंगा युवा जदयू की बैठक ज़िला अध्यक्ष श्री इक़बाल अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमंडलीय प्रभारी पिंकू यादव, पूर्व एमएलसी डॉ विनोद कुमार चौधरी और कई अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे। ज़िला अध्यक्ष श्री इक़बाल जी ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य ”शराब मुक्त समाज और संघमुक्त भारत ” को सफल बनाना है। ये पद यात्रा पटना से चम्पारण तक के लिए होगा जिसे हम सभी कार्यकर्ताओं को सफल बनाना है। यात्रा 15 सितंबर को पटना के गाँधी मैदान से माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया जाएगा जिसको लेकर दरभंगा युवा जदयू पूर्ण रूप से संकल्पित है। बैठक का आयोजन किलाघाट के सुशीला भवन में आयोजित किया गया था।

