
जेएनयू में वामपंथी छात्र संगठन के जीत को लेकर आइसा ने निकाला विजय जुलूस।

दरभंगा: दिल्ली में जेएनयू में वामपंथी छात्र संगठन की जीत के बाद आज पूरे भारत में वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा विजय जुलूस निकाला जा रहा है। उसी क्रम में आज दरभंगा आइसा छात्र संगठन के दर्जनों छात्र ने भी विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस एमएलएसएम कालेज से निकल कर जिंदाबाद का नारा लगते हुए आयकर चौराहा तक आया। पत्रकारों से बात करते हुए आईसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा की जेएनयू प्रकलन में हमारे संगठन को काफी बदनाम करने की कोशिश की गयी। लेकिन कहा जाता है की अंततः जीत सत्य की होती है और इसी लिए इस बार फिर बहुमत से हमारी जीत हुई है।

