Home मुख्य हरी सहनी पुनः जिलाध्यक्ष चयनित, भाजपा खेमें में कहीं ख़ुशी कहीं गम।
मुख्य - September 11, 2016

हरी सहनी पुनः जिलाध्यक्ष चयनित, भाजपा खेमें में कहीं ख़ुशी कहीं गम।

img-20160911-wa0116
दरभंगा: दरभंगा भाजपा जिलाध्यक्ष का चयन लगातार टलते जा रहा था और कयासों का दौर चालू था। पर आज प्रदेश के तरफ से हरी सहनी का नाम तय हो जाने के सूचना आने बाद तमाम अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया। चूँकि 29 मंडल अध्यक्षों में से से 18 मंडल अध्यक्ष द्वारा गोपाल जी ठाकुर के समर्थन के बाद गोपाल जी ठाकुर का नाम तय माना जा रहा था। पर पार्टी नेताओं ने कहा कि यह प्रदेश नेतृत्व का विचार होता है और समीकरण के हिसाब से भी चयन करना पड़ता है। माना जा रहा है कि गोपाल जी ठाकुर के जिलाध्यक्ष न बनने देने केलिए दरभंगा शहर के एक माननीय ने अपना सर्वस्व शक्ति लगा दिया। इसलिए बहुमत की जगह समीकरण की दुहाई देकर अतिपिछड़ा कार्ड खेलकर माननीय द्वारा हरी सहनी को पुनः जिलाध्यक्ष बनाने केलिए प्रदेश नेतृत्व को मनाया गया। हालांकि सूचना आते ही पक्ष-विपक्ष की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर चालू हो गयी। जहाँ युवा नेताओं घनश्याम झा, रमेश चौधरी, राजबल्लभ चौधरी, रजनीश झा, बालेंदु झा, सागर पासवान, दिलीप भगत आदि ने इसे कार्यकर्ताओं की भावना का अपमान बताया तो वही युवा मोर्चा नेता अमित झा, गौतम चौधरी, राहुल ठाकुर, आशुतोष झा ने हरी सहनी के आवास पर पहुँच कर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी है। अभी तक किसी वरीय नेता की कोई ख़ास प्रतिक्रिया सार्वजनिक रूप से नजर नही आयी है।

Share

Leave a Reply