
पत्रकार के अपमान पर मिथिला विवि कुलपति का विरोध के साथ उड़ाया जा रहा मजाक। Voice of Darbhanga

दरभंगा।अभिषेक कुमार
ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के आधिकारिक व्हाट्सएप्प ग्रुप में गत 6-7 सितंबर को पत्रकारों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर कुलपति के त्वरित ठोस कारवाई न करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आठ सितम्बर को जिला के पत्रकारों ने बैठक कर कुलपति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर कुलाधिपति को लिखने का निर्णय लिया वहीँ आज छात्र संगठनों ने इस मामले पर आयकर चौराहा पर कुलपति का पुतला फूंक विरोध जताया। दूसरी तरफ आज जहाँ सांसद कीर्ति आजाद ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की तो दूसरी तरफ जन अधिकार पार्टी ने सड़क पर सिंडिकेट लगा कर कुलपति का भरपूर मजाक उड़ाया। जन अधिकार पार्टी ने कल सोमवार को इस घटना को लेकर कुलपति केलिए सद्बुद्धि यज्ञ के आयोजन की भी घोषणा की है।
ज्ञात हो कि विवि में पार्ट 3 के रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर 6 सितम्बर को छात्रों के आंदोलन की तस्वीर एवं खबर पुष्टि केलिए डालने पर ग्रुप के एडमिन द्वारा पत्रकार पर अशोभनीय टिपण्णी की गयी एवं लगातार पत्रकारों पर लांछन एवं अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया गया। इस ग्रुप में कुलपति एवं कुलसचिव के रहते हुए भी इस पर कोई ठोस संज्ञान नही लेने से जिला के पत्रकारों में भारी आक्रोश था।

