Home मुख्य शहाबुद्दीन को जुलूस की इजाजत देने पर संजय सरावगी ने नितीश को घेरा। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 11, 2016

शहाबुद्दीन को जुलूस की इजाजत देने पर संजय सरावगी ने नितीश को घेरा। Voice of Darbhanga

fb_img_1473611698550

दरभंगा : भाजपा विधायक संजय सरावगी ने बाहुवली शाहबुद्दीन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है और उन पर तीखा प्रहार किया है. विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि 11 साल बाद जेल से रिहाई के बाद सैकड़ों वाहनों का काफिला और विजय जुलुस निकालने की इजाजत देकर जता दिया कि जंगल का राजा कौन? उन्होंने कहा कि दुर्दांत अपराधी का भागलपुर से सीवान की यात्रा और इसमें जिस तरह से महिमा मंडित किया गया, वह भयावह इरादा दिख रहा है. विजय जुलुस के दौरान टॉल प्लाजा के कर्मी भाग खड़े हुए. पुलिस ने भी वहां पहुंचकर टॉल टैक्स नहीं वसूलने की हिदायत दी. श्री सरावगी ने कहा कि सूबे में कानून के राज के दावों की धज्जियां उड़ाई जा रही है. सत्ता संरक्षित अपराधियों के मनसूबे बढ़ गये हैं. बावजूद मुख्यमंत्री की खामोशी और रटी-रटाई बयानबाजी से उनकी बेचारगी साफ झलक रही है. इससे जनता से दहशत और गुस्सा व्याप्त हो रहा है. उन्होंने यहां तक कहा कि नीतीश कुमार जनहित का ख्याल कर शीघ्र माकुल निर्णय नहीं लिये, तो जनता निर्णय ले लेगी. नीतीश कुमार पर सीधा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के दवाब में आकर शाहबुद्दीन को जमानत दिलवाई गई. आगे उन्होंने कहा कि नीतीश जी कभी नैतिकता विचारधारा और सिद्धांतों के लिए कुर्सी त्यागने का दावा किया करते थे और कहे थे कि अनैतिक गठबंधन के लिए उन्होंने कुर्सी त्याग दिया.

Share

Leave a Reply