
एसएसपी कार्यालय का घेराव करने वाले प्रदर्शनकारियों पर हुए मुकदमे की माले ने की निन्दा।

दरभंगा : मंगलवार को एसएसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने एवं नारा लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किये जाने की घटना की माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने और आर.के. सहनी ने कड़े शब्दों में निन्दा की है और कहा है कि इस तरह का मुकदमा लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है. पार्टी नेता आर.के. सहनी के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इंसाफ मंच के जिला संयोजक नेयाज अहमद के नेतृत्व में 28 जुलाई को शांतिपूर्ण ढंÞग से प्रदर्शन हुआ था. जिसके बाद पुलिस अधिकारी गौतम कुमार के जरिए लहेरियासराय थाना में कांड अंकित कराया गया है.

