Home मुख्य भाजपा जिलाध्यक्ष के चयन पर प्रतिक्रिया पूछने पर नेताओ ने दी सामान्य बधाई। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 12, 2016

भाजपा जिलाध्यक्ष के चयन पर प्रतिक्रिया पूछने पर नेताओ ने दी सामान्य बधाई। Voice of Darbhanga

img_20160912_070431_076

दरभंगा: रविवार को दरभंगा भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान फिर से हरी सहनी को मिलने से मिश्रित प्रतिक्रिया आ रही है। सामान्तया एक मंडल अध्यक्ष या प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर भी समर्थकों द्वारा रंग गुलाल एवं बधाइयों का तांता लग जाता है। पर हरी सहनी के दुबारा जिलाध्यक्ष बनने पर ख़ामोशी ज्यादा दिख रही है। रेस में आगे माने जा रहे गोपालजी ठाकुर ने जहाँ मौन धारण कर लिया है वहीँ युवा नेता के रूप में दावेदार आदित्य नारायण मन्ना ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुःख व्यक्त किया है। युवा कार्यकर्त्ता भी सोशल मीडिया पर इसे दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं क्योंकि पिछले चुनाव में इन्ही के हाथ में कमान थी और पार्टी की दुर्गति हो गयी थी। फिर भी तीन-चार युवाओं ने जिलाध्यक्ष के घर पर गुलदस्ता भेंट कर बधाई दे कर रविवार को बधाई विहीन होने से बचा लिया।
निर्वतमान जिला मंत्री अशोक नायक एवं मीडिया प्रभारी अमलेश झा से प्रतिक्रिया पूछने पर इन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। प्रदेश नेतृत्व का निर्णय हैऔर सभी कार्यकर्ता निर्णय का स्वागत करेंगे। हरि सहनी जी एक समर्पित और अच्छे संगठनकर्ता हैं और सभी को साथ लेकर चलने वाले विचार के हैं। इनके नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा और कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगी।नव निर्वाचित अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई। बधाई देने बालों में बहादुरपुर मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, भाजपा नेता राजेश रंजन, अभय झा भी थे।

Share

Leave a Reply